• एस.आई.आर. की गम्भीरता और जनता की समस्याओं पर वार्ड अध्यक्ष से की गई चर्चा
• सांसद राहुल गांधी जी द्वारा पयार्वरण बचाओं मुहीम हस्ताक्षर अभियान पर चर्चा कर ग्रेट निकोबार को बचाने का संकल्प लिया गया
रायबरेली ब्यूरो।। सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कांग्रेस कायार्लय तिलक भवन में आहुत की गई। कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि बैठक में एस.आई.आर. की प्रक्रिया में छूटे व्यक्तियों के नामों पर गहन जांच की कायर्वाही पर चर्चा एवं विशेष रूप से जननायक सांसद राहुल गांधी जी द्वारा पयार्वरण बचाओं मुहीम हस्ताक्षर अभियान पर चर्चा कर ग्रेट निकोबार को बचाने का संकल्प लिया गया।
शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार पूजी पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रकृति का बड़ा नुकसान कर रही है, निकोबार द्वीप में विकास के नाम पर लाखों-करोड़ो पेड़ कांटने की तैयारी में भाजपा सरकार देश की सुन्दरता, संस्कृति का विनाश करने पर उतारू है, निकोबार सिर्फ एक द्वीप नहीं हजारों जन-जीवों, पशु और पक्षियों का घर है, वहां पर रहने वाली जन-जातियों पर भी इस योजना से संकट उत्पन्न हो गया है, सरकार की इस विनाशकारी निर्णय के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी जनता से हस्ताक्षर कराकर प्रदेश कमेटी को 17 जून तक भेजेगी, बैठक में एस.आई.आर. की गम्भीरता और जनता की समस्याओं पर वार्ड अध्यक्ष से चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रीता नेथन, सूयर्कुमार बाजपेयी, सवोर्त्तम मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, सुनील प्रताप सिंह भदौरिया, मनोज मिश्रा, अम्बरीश पटेल, विजय लोधी, मो.हुसैन, हाजी उस्मान, हरमिन्दर सिंह सलूजा, मनोष सोनकर, शादाब खान, गरिमा त्रिवेदी, सै.अरशद अली, अमृत लाल चैधरी, अंशुमान, सुमित कुमार, महेश्वर सिंह, अमित मिश्रा, मो.सलीम खान, ऋषि कुमार, यज्ञदेव शर्मा, मो.सुहैल, मो.असलम, मो.सत्येन्द्र श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र तिवारी, उबैदुर रहमान अंसारी, नौशाद अली, अजमत अली, मुन्ना घोसी, पुतान सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।





