रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

चंपावत के छात्र-छात्राओं का सम्मान, ऑपरेशन कलकी’ के तहत नवाचार को मिली पहचान

राज्यपाल ने राजभवन मे बच्चों को किया सम्मानित

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, May 16, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स

टनकपुर / चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा जनपद चंपावत के लिए गर्व का विषय है कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की तीन छात्राओं एवं छीनीगोठ के छात्र अंशु गहतोड़ी को राजभवन में माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान ‘ऑपरेशन कलकी’ के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य एवं नवाचार के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं कुमारी अंजली, कुमारी प्रियंका और कुमारी तनुजा गहलोत तथा छीनीगोठ के छात्र अंशु गहतोड़ी को विशेष रूप से सराहा गया। राज्यपाल ने बच्चों की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन कलकी’ एक नई पहल है, जो विद्यार्थियों को नवाचार और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।


इस अवसर पर चंपावत जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए नवीन चंद्र पंत एवं केजीबीवी वार्डन प्रेमा ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। इस सम्मान से पूरे जनपद में हर्ष और गर्व का माहौल है। मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले