महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warning - विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल: चेकिंग टीम की रिपोर्ट को अधिशासी अभियंता ने माना 'त्रुटिपूर्ण', जांच के घेरे में 91 हजार का राजस्व निर्धारणमहिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warning - विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल: चेकिंग टीम की रिपोर्ट को अधिशासी अभियंता ने माना 'त्रुटिपूर्ण', जांच के घेरे में 91 हजार का राजस्व निर्धारण

महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट

जिला कारागार एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय नगर का किया निरीक्षण

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, May 7, 2026

पीलीभीत। सदस्या राज्य महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पाण्डेय ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मा0 सदस्या द्वारा प्रातः 10 बजे जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी ड्यूटी के अनुसार उपस्थित मिले मा0 सदस्या द्वारा लेबर रूम का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान लेबर रूम मे साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। महिला अस्पताल में 05 नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरित की गयी।


सदस्या पुष्पा पाण्डेय ने गोमती सभागर विकास भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर मा0 सदस्या का स्वागत किया गया तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा अपनी उपस्थिति दी गयी। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, आपसी विवाद, पेंशन इत्यादि से सम्बन्धित 11 शिकायतें प्राप्त हुई। मा0 सदस्या द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी समस्याओं का ससमय निस्तारण करायें, महिला लाभार्थियों की समस्याओं का विशेष ध्यान रखें कोई महिला लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।


सदस्या जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जिला कारगार में 23 महिला बन्दियों से वार्ता की गयी एवं उनकी दिनचर्या की जानकारी ली। महिला बन्दियों को पूर्णागिरी मन्दिर में उपयोग होने वाले थैले बनाकर अपना रोजगार करने की सलाह दी गयी। तत्पश्चात मा0 सदस्या द्वारा कस्तूरबा गाँधी विद्यालय नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी स्टाप उपस्थित मिला विद्यालय की सभी व्यस्थायें सन्तोषजनक पायी गयी। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले