ग्रामीणों ने सचिव पर लगाया आरोप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर अवैध धन उगाई - अधिवक्ता संघ कलीनगर चुनाव में पूर्णेन्द्र शर्मा बने अध्यक्ष, परिणाम आते ही जश्न का माहौल - Uttar Pradesh में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का खेल खत्म, Kanpur के 7.70 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत - 'हिंसा के अंतहीन चक्र को हमेशा के लिए खत्म करें', बंगाल में BJP की जीत के बाद बोले PM Modi - Actor Vijay के ड्राइवर ने जीता चुनाव, DMK-AIADMK के बड़े नेताओं को हराकर रचा इतिहासग्रामीणों ने सचिव पर लगाया आरोप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर अवैध धन उगाई - अधिवक्ता संघ कलीनगर चुनाव में पूर्णेन्द्र शर्मा बने अध्यक्ष, परिणाम आते ही जश्न का माहौल - Uttar Pradesh में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का खेल खत्म, Kanpur के 7.70 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत - 'हिंसा के अंतहीन चक्र को हमेशा के लिए खत्म करें', बंगाल में BJP की जीत के बाद बोले PM Modi - Actor Vijay के ड्राइवर ने जीता चुनाव, DMK-AIADMK के बड़े नेताओं को हराकर रचा इतिहास

ग्रामीणों ने सचिव पर लगाया आरोप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर अवैध धन उगाई

ग्रामीणों ने ग्राम निधि के दुरुपयोग, आवास योजना और शौचालय निर्माण में धांधली सहित कई गंभीर आरोप लगाए ।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, May 6, 2026

रामगोपाल कुशवाहा

बीसलपुर/पीलीभीत। बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर उतर आया। भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम निधि के दुरुपयोग, आवास योजना और शौचालय निर्माण में धांधली सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए।

किसानों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक क्षेत्र में कई विकास कार्य या तो अधूरे पड़े हैं या केवल कागजों में ही पूर्ण दिखा दिए गए हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लोगों को लाभ नहीं दिया जा रहा, जबकि अपात्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्राम कनपरी निवासी सचिन कुमार, जो योजना के पात्र बताए गए, उन्हें अब तक आवास का लाभ नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। धरने के दौरान ग्राम सचिव विवेक वर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए गए।

ग्रामीणों का कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर अवैध धन की मांग की गई और विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं, सचिव पर नशे की हालत में कार्य करने के आरोप भी लगाए गए, जिससे उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा बिजली विभाग के स्मार्ट मीटरों में गड़बड़ी के चलते उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिल आने की शिकायतें भी उठाई गईं। वहीं ग्राम तुलापुर में श्मशान घाट न होने के कारण ग्रामीणों को अंतिम संस्कार में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

धरना प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बाद में एसडीएम बीसलपुर और बीडीओ बिलसंडा मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर समाधान का आश्वासन दिया।हालांकि सचिव विवेक वर्मा के मौके पर न पहुंचने से उनकी भूमिका पर और भी सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत कृष्णा पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।

धरने में मंडल अध्यक्ष लाल मिश्रा, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष संचित दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता, तहसील मीडिया प्रभारी सबलू खान सहित जावेद खान, जफर भाई और दीनदयाल शास्त्री समेत बड़ी संख्या में किसान व पदाधिकारी मौजूद

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले