रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, खेतों में भरा पानी

कुदरत की मार से टूटे किसान के अरमान” — मुआवजे की राह देख रहे किसान

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, April 9, 2026

पीलीभीत।क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई, जिससे उसके सड़ने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं गन्ने की फसल भी पानी में डूबने से भारी नुकसान की चपेट में आ गई है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर और कड़ी मेहनत से फसल तैयार की थी, लेकिन इस अचानक हुई बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों को तोड़ दिया। कई किसानों के सामने अब आर्थिक संकट गहराता जा रहा है और उन्हें अपने परिवार के भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है।


फसल को बचाने के लिए किसान पंपसेट के सहारे खेतों से पानी निकालने में जुटे हुए हैं, लेकिन लगातार जलभराव और नमी के कारण हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी नहीं निकला तो गेहूं और गन्ने की फसल पूरी तरह नष्ट हो सकती है।
किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें इस संकट से उबरने में मदद मिल सके। फिलहाल किसान आसमान की इस मार से टूटे अपने अरमानों को संभालने की कोशिश में लगे हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले