रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

भाजपा ने गोकुल प्रसाद मौर्य पर जताया भरोसा बनाया जिला अध्यक्ष

छह बार के नगर पालिका में सभासद रहे गोकुल प्रसाद मौर्य

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, February 27, 2026

पीलीभीत ।भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम पर अटकलों को दूर कर दी है।
छह बार के नगर पालिका में सभासद और तीन साल से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहे 52 वर्षीय गोकुल प्रसाद मौर्य अब पार्टी की मुख्य लाइन में राजनीति करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी की गई भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची में गोकुल प्रसाद मौर्य का नाम आने के बाद भाजपा की मजबूत पैठ पिछड़ा वर्ग में होने की अटकले लगाई जा रही है। इसे पीडीए का जवाब माना जा रहा है। करीब एक वर्ष से भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर चल रही अटकलें गुरुवार की देर रात समाप्त हो गई।


संजीव प्रताप सिंह ने खींची बड़ी लकीरः भाजपा के अब तक जिला अध्यक्ष रहे संजीव प्रताप सिंह पिछले दो सत्र से कामयाब पारी खेल रहे थे। भाजपा जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में पार्टी एक भी चुनाव नहीं हारी। ऐसे में नए जिला अध्यक्ष के सामने परफॉर्मेंस देने की चुनौती भी होगी।असरदार माना जा रहा दांवः पिछड़ा वोट वर्ग को रिझाने के लिए भी भाजपा का यह दांव असरदार माना जा रहा है। दरअसल प्रदेश में मुख्य राजनीतिक पार्टी सपा दलित और पिछड़ा वर्ग को लेकर इन दोनों आक्रामक है।


कई दिग्गजों को लगा झटकाः नए जिला अध्यक्ष के तौर पर ऐलान होने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहे कई दिग्गजों को झटका भी लगा है। प्रदेश अध्यक्ष का पत्र आने के बाद कहीं खुशी कहीं गम की स्थिति बन गई है। फिलहाल ताजपोशी होने के बाद गोकुल प्रसाद मौर्य के आवास पर लोगों ने पहुंचकर खुशी जताई।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले