नहीं रहीं दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस - खुले में फेंका जा रहा मेडिकल कचरा, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा - CM Suvendu Adhikari का बड़ा ऐलान, West Bengal Cabinet में 35 नए मंत्री लेंगे शपथ - विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर SSB का संकल्प: "नशामुक्त समाज के निर्माण में निभाएंगे सक्रिय भूमिका" - कंधों पर जनाजा, नदी बनी मजबूरी: वायरल वीडियो ने खोली विकास की हकीकतनहीं रहीं दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस - खुले में फेंका जा रहा मेडिकल कचरा, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा - CM Suvendu Adhikari का बड़ा ऐलान, West Bengal Cabinet में 35 नए मंत्री लेंगे शपथ - विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर SSB का संकल्प: "नशामुक्त समाज के निर्माण में निभाएंगे सक्रिय भूमिका" - कंधों पर जनाजा, नदी बनी मजबूरी: वायरल वीडियो ने खोली विकास की हकीकत

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व आयुष्मान कैम्प का हुआ आयोजन

इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय, कैसरबाग लखनऊ की टीम द्वारा की गई आंखों की जांच, एआईसीसी सदस्य व डीडीसी वीरेंद्र यादव ने कनहा पंचायत भवन में किया शिविर का आयोजन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, February 16, 2026

Free eye treatment camp and Ayushman camp organized

रायबरेली ब्यूरो। सोमवार 16 फरवरी 2026 को इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय, लखनऊ के द्वारा डलमऊ ब्लॉक के पंचायत भवन कनहा में नेत्र परीक्षण / नि:शुल्क ऑपरेशन एवम रोगियों को नि:शुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
नेत्र शिविर का आयोजन जिला पंचायत सदस्य डलमऊ तृतीय व एआईसीसी मेम्बर वीरेन्द्र यादव, एडवोकेट ने किया।
नेत्र शिविर सोमवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलाया गया जिसमें 108 लोगों के नेत्र परीक्षण किए गए और 31 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया और 14 लोगों को चश्मा लगाए गए। शिविर में मरीजों को आइ ड्रॉप भी दी गई ।

शिविर में बड़ी संख्या में आए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए एवं विकलांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन की जानकारी दी गई और समस्याओं का निस्तारण कराया गया l इस अवसर पर जगदीश यादव, के एस यादव, राजन मिश्रा, अरविन्द शुक्ला, दीपक कुमार, अखिलेश यादव, संजयकुमार, आलोक यादव दीना का पुरवा, अनीश कुमार, विपिन कुमार, विवेक कुमार, बबलू चौधरी, राजेश कुमार, आशीष कुमार, वंश बहादुर सिंह, अंशु यादव, नीरज रावत, अर्जुन पासी, लाल गोपाल, शिवा लोधी समेत सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहें l

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले