तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुऐ मौके पर 10 शिकायतों का हुआ निस्तारण

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में 02 मृतक खातेदारों की विरासत की खतौनी उनके वारिसों को प्रदान की एवं घरौनी वितरित की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, February 7, 2026

70 complaints were received on the Sampoorna Samadhan Diwas and 10 complaints were resolved on the spot.

पीलीभीत/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 70 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुऐ, जिसमें से मौके पर 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करते हुए, निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने 02 मृतक खातेदारो की वरासत की खतौनी को उनके वारिसों को प्रदान की। इसके साथ ही घरौनी वितरित की गई। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा के साथ ग्राम फिरसा चुरहा में चैपाल का आयोजन किया। ग्राम चैपाल में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पात्र ग्रामवासियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाये।

उन्होंने कहा कि गांव में झोपड़ी को चिन्हित करते हुए प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना से पात्रों को लाभान्वित किया जाए। जिससे कि जनपद को झोपडी मुक्त बनाया जा सके। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, उपजिलाधिकारी बीसलपुर, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, तहसीलदार बीसलपुर, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले