दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

राज्य महिला आयोग सदस्या ने वन स्टॉप सेन्टर का किया निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र हरचन्दपुर व कस्तुबा गांधी आवासीय विद्यालय प्यारेपुर का भी किया निरीक्षण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, February 5, 2026

State Women Commission member inspected the One Stop Centre.

रायबरेली ब्यूरो। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी के दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज द्वितीय दिन सदस्य द्वारा महानन्दापुर स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया, जहां पर सभी कार्मिक रोस्टर के अनुसार उपस्थित मिले तथा वहां पर केन्द्र प्रबन्धक से कार्यालय के समस्त अभिलेखों महिलाओं से संबंधित प्राप्त प्रकरणों का अवलोकन कर महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके पश्चात विकासखंड हरचंदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गयी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलती रहे इस पर विशेष ध्यान देते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाये। इसके पश्चात आयोग सदस्य ग्राम पंचायत करनावां के आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी केन्द्र पर कायाकल्प के सभी पैरामीटर्स पूर्ण पाए गए 3 से 6 वर्ष तक के 18 बच्चें उपस्थित मिले। सदस्य द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की तथा बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। उन्होंने बच्चों से अक्षर ज्ञान व गिनती ज्ञान के सम्बन्ध में जानकारी ली।

बच्चों द्वारा 2 अक्षर वाले शब्द जोड़कर पढ़कर सुनाए गये तथा बच्चों से गिनती भी सुनी गयी। निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र पर संतोषजनक स्थिति मिली। इसके पश्चात सदस्य द्वारा विकास खण्ड हरचन्दपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बाला हरचन्दपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई सामान्य पाई गयी और बालिकाओं का नामांकन शत-प्रतिशत रहा। महिला आयोग सदस्य द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि विद्यालय में आवासीय बालिकाओं के शिक्षा-दीक्षा व स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले