दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

जिलाधिकारी ने जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा पहुंचकर छात्र/छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण किया।

जिलाधिकारी ने रसोईयों को शाल व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित ।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

रामगोपाल कुशवाहा

पीलीभीत /मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा में भव्य तरीके से तिथि भोज का आयोजन किया गया। आयोजित तिथि भोज में स्कूल प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह को आमंत्रित किया गया। स्कूल में पहुंचे जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों से बात कर शैक्षिक गुणवत्ता को परखा। स्कूली बच्चों को गरिमा और सम्मान के साथ पंक्तिबद्ध बैठाया गया।

तिथि भोज के मौके पर खीर, पूड़ी सब्जी, सलाद के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनवाए गए। सभी स्कूली बच्चों के साथ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा रोशनी सिंह ने बैठकर भोजन किया। जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीण अभिभावकों से से कहा कि सरकार सभी सुविधाएं स्कूलों में दे रही है। अभिभावक अपने बच्चों को हर रोज स्कूल भेजें। स्कूली बच्चों को शासन की ओर से जूता, मोजा, स्वेटर, निःशुल्क पाठ्य पुस्तके, स्कूल बैग, बैठने के लिए फर्नीचर, स्मार्ट क्लास, जैसी सुविधाये दी जा रही है।

स्कूली बच्चे मेहनत से पढ़े, जिससे अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें। स्कूल की रसोइयों ने बेहतर पौष्टिक, स्वादिष्ट भोजन बनाया। जिस पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी रसोइयों को शाल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तिथि भोज से पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने पकाये जा रहे भोजन को लेकर रसोई घर का भी निरीक्षण किया।इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय हिम्मतनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में किचन, भोजन कक्ष, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही उन्होंने मध्याह्न भोजन की जानकारी ली। निरीक्षक के दौरान क्लास रूम में पहुंचकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। विद्यालय परिसर को और हराभरा बनाने के निर्देश दिए।
तिथि भोज के अवसर पर जिला समन्वयक राकेश पटेल, विद्यालय के प्रधान अध्यापक अजय कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, शिक्षण स्टाफ सहित कई अभिभावक भी मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले