दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

गणतंत्र दिवस पर पूनम सिंह ने फहराया तिरंगा

शहीद के परिजनों एवं बुजुर्गों को सम्मानित कर दी श्रद्धांजलि

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, January 27, 2026

Poonam Singh hoisted the tricolor on Republic Day

रायबरेली ब्यूरो। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवमयी अवसर पर आज कमला फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम सिंह ने रायबरेली के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र के प्रति अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया और भावी पीढ़ी (बच्चों) का उत्साहवर्धन कर देशभक्ति का संदेश दिया।

शहीद चौक पर भावुक क्षण

दिन की शुरुआत में पूनम सिंह मालिकमऊ स्थित ‘अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह चौक’ पहुँचीं, जहाँ उन्होंने तिरंगा फहराया। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने शहीद की पूजनीय माता जी और धर्मपत्नी को बैच लगाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूनम सिंह ने कहा, “वीर शहीदों के परिवारों का सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है, उनके त्याग के कारण ही आज हम सुरक्षित और स्वतंत्र हैं।”

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

इसके उपरांत, पूनम सिंह सम्राट नगर स्थित जे. डी. पब्लिक स्कूल के वार्षिक गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। यहाँ नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के जरिए सभी का मन मोह लिया। बच्चों के जोश को देखते हुए उन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

बुजुर्गों का सम्मान और आभार

भारतीय संस्कृति में बड़ों के आशीर्वाद की महत्ता को रेखांकित करते हुए पूनम सिंह ने विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका पांडे जी के सास एवं ससुर जी को शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के सफल समापन पर उन्होंने प्रधानाचार्या प्रियंका पांडे, बहन शालनी सिंह और विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी वर्ग का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने गणतंत्र के इस महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले