मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

दर्जी एवं लोहार ट्रेड हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम का आयोजन, योजना के लाभार्थियों को टूलकिट का भी हुआ वितरण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, January 8, 2026

10-day training program for tailor and blacksmith trade concluded

रायबरेली ब्यूरो। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाज़ार रायबरेली के सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी एवं लोहार ट्रेड हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, अग्रणी जिला प्रबंधक रूपेश दुबे, उप-प्रधानाचार्य राजकीय आई.टी.आई. राजकुमार मौर्य एवं कौशल विकास मिशन के एम.आई.एस. प्रबंधक राजीव कुमार सिंह व वंदना द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

तदोपरांत प्रशिक्षणदायी संस्था उ.प्र. डिज़ाइन एवं शोध संस्थान, लखनऊ के प्रशिक्षकों द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूप-रेखा प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित राजकीय आई.टी.आई के उप प्रधानाचार्य राजकुमार मौर्य द्वारा उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उ.प्र. सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त लाभार्थी अपना स्वरोजगार स्थापित कर स्वावलंबी बन सकता है।

अग्रणी जिला प्रबंधक रूपेश दुबे द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षणोंपरांत स्वरोजगार करने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। समारोह में कौशल विकास मिशन के एम.आई.एस. प्रबंधक राजीव कुमार सिंह एवं वंदना द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गए। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सरकार की इस महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभार्थी उन्नत टूलकिट प्राप्त करते हुए अपना उद्यम स्थापित करते हुए स्वावलंबी बन सकते हैं एवं राष्ट्र एवं समाज की प्रगति में सकारात्मक योगदान करते हुए दूसरों के किये भी प्रेरणा स्त्रोत बन सकते हैं।

कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, सहायक प्रबंधक नवीन कुमार , उ.प्र. डिज़ाइन एवं शोध संस्थान लखनऊ के प्रशिक्षक ऋतु सिंह, जूही जायसवाल, कुलदीप प्रकाश एवं त्रिभुवन नाथ उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, रायबरेली के वरिष्ट सहायक, अभिषेक बाजपेयी द्वारा किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, रायबरेली में दर्जी ट्रेड के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 का उन्नत टूलकिट का वितरण भी किया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले