मानवाधिकार की आड़ में गुंडागर्दी: फारुख शाह पर एक और शिकंजा, पीड़ित ने दोबारा पुलिस को सौंपा प्रार्थना पत्र - बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला बदर और टॉप-टेन अपराधी नियाज गिरफ्तार - ​कुर्था के विकास के लिए अपना दल (एस) ने कसी कमर: जर्जर सड़कों और बिजली की समस्याओं का हुआ स्थलीय निरीक्षण - गैंगेस्टर एक्ट में सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन: अपराध से बनाए 53 लाख के दो मकान कुर्क - एसपी अभिषेक वर्मा ने 'जनता दर्शन' में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण का दिया भरोसामानवाधिकार की आड़ में गुंडागर्दी: फारुख शाह पर एक और शिकंजा, पीड़ित ने दोबारा पुलिस को सौंपा प्रार्थना पत्र - बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला बदर और टॉप-टेन अपराधी नियाज गिरफ्तार - ​कुर्था के विकास के लिए अपना दल (एस) ने कसी कमर: जर्जर सड़कों और बिजली की समस्याओं का हुआ स्थलीय निरीक्षण - गैंगेस्टर एक्ट में सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन: अपराध से बनाए 53 लाख के दो मकान कुर्क - एसपी अभिषेक वर्मा ने 'जनता दर्शन' में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण का दिया भरोसा

कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी लगातार कर रहे जिले के धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में किसी भी किसान को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यस्थित रखे जाए

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, December 8, 2025

On the instructions of the Collector, the officials are continuously inspecting the paddy procurement centres of the district.
 पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़
सक्ती। कलेक्टरअमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी किसानों से सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी किए जाने के लिए विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, धान की मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नया व पुराना जूट बारदाना, तिरपाल सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच कर कलेक्टर कार्यालय में आवश्यक जानकारियां दे रहे हैं।

इसी के तहत आज एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल ने धान खरीदी केंद्र बेल्हाडीह, नगझर और बड़े सीपत का निरीक्षण किया। इसी प्रकार जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ द्वारा धान खरीदी केन्द्र नवापारा का निरीक्षण किया गया कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में किसी भी किसान को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यस्थित रखे जाए। कलेक्टर द्वारा इसके लिए धान खरीदी कार्य के दौरान सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं तथा संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले