अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, ठाकुरगंज बना अवैध लोटरी का गढ़?1.71 लाख रुपये नकद समेत एक गिरफ्तार - सहकारिता सप्ताह : सहकारी समितियों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सहकारिता ध्वजारोहण कार्यक्रम - थाना सलिहा को चोरी के मामले में मिली बडी सफलता - सड़क निर्माण की गुणवत्ता परलोगों ने उठाए सवाल - तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की हालत गंभीरअवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, ठाकुरगंज बना अवैध लोटरी का गढ़?1.71 लाख रुपये नकद समेत एक गिरफ्तार - सहकारिता सप्ताह : सहकारी समितियों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सहकारिता ध्वजारोहण कार्यक्रम - थाना सलिहा को चोरी के मामले में मिली बडी सफलता - सड़क निर्माण की गुणवत्ता परलोगों ने उठाए सवाल - तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की हालत गंभीर

माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा साहब निरीक्षण हेतु पहुंचे रायगढ़

Breaking news : उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा साहब आज दिनांक 24.10.2025 को निरीक्षण हेतु रायगढ़ पहुंचे। रायगढ़ से वापसी के समय उनके द्वारा खरसिया, सक्ती न्यायालय के साथ ही जिला न्यायालय जांजगीर-चांपा का भी निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, October 25, 2025

Breaking news : उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा साहब आज दिनांक 24.10.2025 को निरीक्षण हेतु रायगढ़ पहुंचे। रायगढ़ से वापसी के समय उनके द्वारा खरसिया, सक्ती न्यायालय के साथ ही जिला न्यायालय जांजगीर-चांपा का भी निरीक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में उच्च न्यायालय में दीपावली पर्व के अवकाश चल रहे हैं। अवकाश के दौरान भी माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा विभिन्न जरूरी प्रकरणों पर सुनवाई की जा रही है तथा सुदृढ व सुचारू न्यायालयीन व्यवस्था हेतु विभिन्न न्यायालयों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला न्यायालय, रायगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार व अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

विदित हो कि माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा पूर्व में भी जिला रायगढ़ का निरीक्षण किया जा चुका है। पूर्व निरीक्षण में पायी गयी कमियों के निराकरण पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।

माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने रायगढ़ में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। अधिवक्वाओं द्वारा उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किया गया।

तदुपरांत माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी ली गई। उनके न्यायालय में पुराने लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और उन प्रकरणों को नियमानुसार व प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिये गये।

इसके उपरांत उनके द्वारा सिविल न्यायालय खरसिया के नवीन न्यायालय भवन का निरीक्षण किया गया। खरसिया में उनके द्वारा अधिवक्ताओं से चर्चा की गई। न्यायिक अधिकारियों की भी बैठक ली गई। पार्किंग में उचित प्रकाश व्यवस्था हेतु निर्देश दिये गये।

इसके उपरांत सक्ती न्यायालय का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी न्यायालयों के कक्षों एवं अनुभागों का अवलोकन किया गया तथा सभी व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। अधिवक्तागणों द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया गया।

अंत में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा जिला न्यायालय जांजगीर-चांपा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। न्यायिक अधिकारीगणों को न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। न्यायालय भवन में साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया गया। अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे तथा उनसे चर्चा की गई।

औचक निरीक्षण में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के साथ रजिस्ट्रार जनरल श्री रजनीश श्रीवास्तव, संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम एवं प्रोटोकॉल ऑफिसर श्री आर. एस. नेगी भी उपस्थित रहे।

माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा साहब के निरंतर प्रयासों से राज्य की न्यायालयीन व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले