एआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासाएआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

140 जोड़ें बंधे दाम्पत्य सूत्र में, मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री सक्ती जिला के हसौद में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, December 11, 2025

140 couples tied the knot, Chief Minister blesses the newlyweds
पुलकित दास महंत
सक्ती । मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज 11 दिसम्बर को सक्ती जिले के प्रवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के मुख्य आतिथ्य में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत हसौद में 140 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी वर-वधुओं को दाम्पत्य सूत्र में बंधने पर बधाई दी और उनके सुखद जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी वर-वधुओं को अपने माता-पिता की तरह सास-ससुर का भी सम्मान करने, परेशानियों की स्थिति में संयम रखते हुए मिलकर आगे बढने तथा हर सुख -दुःख में एक दूसरे का साथ देने के लिए प्रेरित किया। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और निराश्रित परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि शादी के समय होने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सके, फिजूलखर्ची और दहेज प्रथा को रोका जा सके, और सामाजिक समानता व लड़कियों के सम्मान को बढ़ावा मिले। यह योजना विवाह के लिए जरूरी घरेलू सामान और सामूहिक विवाह के खर्चों के लिए वित्तीय मदद देती है, साथ ही लड़कियों की शिक्षा और 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर जोर देती है। 

प्रत्येक जोड़े के विवाह में सरकार द्वारा खर्च की जाती है 50 हजार रूपये

 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के विवाह में राज्य सरकार द्वारा 50 हजार की राशि खर्च की जाती है।  पहले यह राशि 25 हजार थी, जिसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। इनमें 36 हजार रुपए की उपहार और परिवहन राशि का चेक मुख्यमंत्री ने नव विवाहित जोड़ों को सौंपा। शेष राशि से वर और वधू दोनों के लिए आभूषण, श्रृंगार, वस्त्र एवं अन्य सामग्री प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधायक  निर्मल वर्मा, पूर्व विधायकखिलावन साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष  द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा,टिकेश्वर गवेल, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, बिलासपुर संभाग आयुक्त  सुनील कुमार जैन, आई जी संजीव शुक्ला, कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो, एसपी  प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सी ई ओ  वाशु जैन, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वर-वधु के परिजन उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले