सोनभद्र: पत्रकारिता की आड़ में ₹50 लाख की 'वसूली' और मानहानि का आरोप, IGRS पर गंभीर शिकायत दर्ज - मुठभेड़ में तीन गोमांस तस्करों के पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर - दिनदहाड़े हत्या से थर्राया किशनपाल खेड़ा गांव - नरेन्‍द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया - आईआईटी दिल्ली में विद्युत क्षेत्र में विनियामक मामलों के लिए विशिष्टता केंद्र का शुभारंभ किया गयासोनभद्र: पत्रकारिता की आड़ में ₹50 लाख की 'वसूली' और मानहानि का आरोप, IGRS पर गंभीर शिकायत दर्ज - मुठभेड़ में तीन गोमांस तस्करों के पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर - दिनदहाड़े हत्या से थर्राया किशनपाल खेड़ा गांव - नरेन्‍द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया - आईआईटी दिल्ली में विद्युत क्षेत्र में विनियामक मामलों के लिए विशिष्टता केंद्र का शुभारंभ किया गया

एलडीए कर्मचारियों की मिली भगत से एयरपोर्ट के नो कंस्ट्रक्शन जोन में हो रहा कई मंजिला निर्माण

एल डी ए के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए कानपुर रोड साँई स्टेडियम के सामने कई मंजिला ऊंची बिल्डिंग का निर्माण धड़ल्ले से हो रहा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 31, 2025

With the connivance of LDA employees, multi-storey construction is going on in the airport's no construction zone

एयरपोर्ट के 100 मीटर के दायरे को नो कंस्ट्रक्शन जोन घोषित किया जा चुका है जिसमें 101मीटर से200 मीटर तक एक मंजिल201 मीटर से 300 मीटर तकदो मंजिल तक ही निर्माण किया जा सकता है ।और अधिकतम 11 मीटर ऊंचाई तक ही निर्माण की अनुमति है ।

इसके बावजूद भी अमौसी एयरपोर्ट के पास दर्जनों इमारतें हवाई सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है ।अभी कुछ समय पहले ही एक जाँच समिति भी गठित की गई थी जिसने एयरपोर्ट के आसपास भवनों का सर्वे भी किया था ।इस समिति में एल डी ए के भी अधिकारी शामिल थे ।

जिसमें 15 ऊंची इमारतों की ऊपरी मंजिल गिराने का आदेश हुआ था इसके बावजूद भी सूत्रों के अनुसार गिराना तो दूर एल डी ए के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए कानपुर रोड साँई स्टेडियम के सामने कई मंजिला ऊंची बिल्डिंग का निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है ।निर्माणाधीन बिल्डिंग चंद्रिका प्रसाद नामक व्यक्ति की बताई जा रही है सूत्रों के अनुसार बिना एल डी ए के कर्मचारियों की साँठ गाँठ के बिना इतना बड़ा निर्माण होना नामुमकिन है ।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले