वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई - भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्रीवीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई - भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई

आचार्यों एवं विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, May 9, 2026

पूरनपुर/पीलीभीत। आर एस आर डी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लिक ऑफिस रोड, पूरनपुर पीलीभीत में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरव वार्ष्णेय , आचार्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर महाराणा प्रताप के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षक विनीत ने महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन, त्याग, पराक्रम एवं राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि भारतीय स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया, किन्तु कभी भी अपने आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के मार्ग से पीछे नहीं हटे। विनीत जी ने विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाकर देश एवं समाज के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

वहीं शिक्षिका संजीता जी ने महाराणा प्रताप की वीरता से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियों एवं ऐतिहासिक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके साहस, धैर्य एवं अदम्य संकल्प के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने हल्दीघाटी युद्ध, चेतक की स्वामिभक्ति तथा कठिन परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप के अडिग साहस के प्रसंग सुनाकर विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं वीरता की भावना जागृत की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों को उनके जीवन से साहस, अनुशासन, स्वाभिमान एवं राष्ट्रप्रेम की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ करें तथा सदैव सत्य एवं राष्ट्रहित के मार्ग पर चलें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित भाषण, कविता एवं विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय का वातावरण देशभक्ति एवं वीरता की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने एवं राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले