रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय, राज्यपाल से मिली अनुमति

Tamilnadu CM Oath Ceremony: तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय रविवार दोपहर 3.15 बजे शपथ लेंगे. टीवीके के 6 और 3 कांग्रेस के विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे.

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, May 9, 2026

तीन साल पहले बनी पार्टी तमिलनाडु में अब सरकार संभालेगी. टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने शनिवार (9 मई) को लोकभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान सरकार बनाने का दावा भी पेश किया. विजय ने राज्यपाल को अन्य पार्टियों का समर्थन पत्र भी सौंपा. मुख्यमंत्री विजय ही होंगे. वहीं कैबिनेट में 9 मंत्री शपथ लेंगे. इनमें छह टीवीके के और तीन कांग्रेस के मंत्री हो सकते हैं.

टीवीके के पास कुल 107 विधायक थे. इस वजह से सरकार बनाने को लेकर असमंजस की स्थिति थी, लेकिन वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन के बाद टीवीके ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया. विजय को मुख्यमंत्री बनने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी. अब पार्टी के पास कुल 120 विधायक हैं. विजय रविवार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले