थाना बाराद्वार परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता वृक्षारोपण किया गया - अवैध खनन की शिकायत जिलाधिकारी से की - पडरौना नगर पालिका को मिली आधुनिक मशीनों और नए वाहनों की सौगात :- अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया पूजन - सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किएथाना बाराद्वार परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता वृक्षारोपण किया गया - अवैध खनन की शिकायत जिलाधिकारी से की - पडरौना नगर पालिका को मिली आधुनिक मशीनों और नए वाहनों की सौगात :- अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया पूजन - सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए

सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान

गोमती रिवरफ्रंट को बताया देश का सबसे शानदार प्रोजेक्ट, लोकतंत्र और संविधान बचाने की बात

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, May 9, 2026

लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अगर समाजवादी सरकार बनती है तो महाराणा प्रताप जी की जयंती पर दो दिन का अवकाश घोषित किया जाएगा.

सपा प्रमुख ने कहा कि गोमती रिवरफ्रंट पर महापुरुषों और आंदोलनों से जुड़े लोगों को सम्मान देने का काम किया जाएगा. इसी कड़ी में महाराणा प्रताप की एक भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रतिमा में चेतक भी होगा और महाराणा प्रताप के हाथ में सोने का भाला दिखाया जाएगा. अखिलेश यादव ने कहा कि यह प्रतिमा वीरता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बनेगी.

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ का गोमती रिवरफ्रंट देश के सबसे बेहतरीन रिवरफ्रंट्स में शामिल है. उन्होंने कहा कि जब यह परियोजना पूरी तरह तैयार हो जाएगी तो दूसरे राज्यों के लिए भी एक आदर्श मॉडल बनेगी. सपा प्रमुख ने दावा किया कि भविष्य में नदियों को साफ रखने के लिए इससे बेहतर मॉडल कोई नहीं हो सकता.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में “बहुस्तरीय चुनावी माफिया” काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बचाने के लिए सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी. उन्होंने विपक्षी दलों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों से एकजुट होने की अपील भी की.

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी वर्गों और महापुरुषों का सम्मान करती आई है. उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने कभी भेदभाव की राजनीति नहीं की और हमेशा सबको साथ लेकर चलने का काम किया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास, खुशहाली, सबका सम्मान और संविधान की मजबूती ही समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है.

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले