स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश

महिलाओं ने शराब की पेटी को दुकान से बाहर फेंक

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, May 7, 2026

कलीनगर/ पीलीभीत।तहसील क्षेत्र के बूंदीभूड़ में पिछले एक महीने से शराब ठेके के खिलाफ चल रहा शांत आंदोलन आज हिंसक संघर्ष में बदल गया। शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसने देखते ही देखते रणक्षेत्र का रूप ले लिया। जब प्रशासन ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को रोकने का प्रयास किया, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई। आक्रोशित महिलाओं के तेवर इतने तीखे थे कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए ठेके की दुकान के अंदर जाकर रखी शराब की बोतलों को बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया और उन्हें तोड़कर पूरी शराब बहा दीया ।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का स्पष्ट आरोप है कि यह ठेका क्षेत्र के युवाओं और बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहा है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान हुई धक्का-मुक्की और झड़प में जहां कुछ प्रशासनिक कर्मियों को चोटें आई हैं, वहीं ग्रामीणों और महिलाओं के भी घायल होने की खबर है। महिलाओं ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनहित को नजरअंदाज कर शराब माफियाओं को संरक्षण दे रही है। फिलहाल गांव में स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण बनी हुई है और एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीण अब भी ठेका पूरी तरह बंद करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले