धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवसधरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस

फारबिसगंज बुनियाद केन्द्र में दिव्यागजनों का विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

खेल प्रतियोगिताओं में दिव्यांग प्रतिभागियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, 3 दिसंबर को होगा सम्मान समारोह

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, December 1, 2025

Various competitions for the differently-abled were organised at the Forbesganj Foundation Centre.

प्रिंस कुमार अररिया

अररिया: विश्व दिव्यांगता दिवस 03 दिसंबर के उपलक्ष्य में फारबिसगंज के बुनियाद केंद्र में आज विभिन्न खेल एवं कौशल आधारित प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में दिव्यांग प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे:

ट्राइसाइकिल दौड़:, प्रथम: अमानुल्लाह, द्वितीय: मो. जमाल, तृतीय: टूनटून कुमार राम, मेंढक दौड़:, प्रथम: सपना कुमारी, द्वितीय: मो. उस्मान, तृतीय: गौरव कुमार, नींबू-चम्मच दौड़:, प्रथम: टुनटुन कुमार राम, द्वितीय: हिमांशु कुमार, तृतीय: सपना कुमारी, इस अवसर पर जिला प्रबंधक, सक्षम, बुनियाद केंद्र नवीन कुमार नवीन ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी केंद्र प्रबंधक राजेश कुमार, करुण कुमार और अनिल कुमार द्वारा किया गया।

3 दिसंबर को होगा अनुमंडल स्तरीय सम्मान केंद्र प्रबंधक ने बताया कि इन सभी विजेता प्रतिभागियों को आगामी 03 दिसंबर को आयोजित होने वाले अनुमंडल स्तरीय दिव्यांगजन सम्मान समारोह, फारबिसगंज में सम्मानित किया जाएगा।

अररिया सदर में कल होंगे विविध कार्यक्रम सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, श्री सूरज कुमार ने बताया कि 02 दिसंबर 2025 को बुनियाद केंद्र, अररिया सदर में भी दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें खेल-कूद, निबंध लेखन, चित्रकला, गायन, लेखन और वाद-विवाद शामिल हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अररिया सदर में होने वाले कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले