अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की सफलता हेतु शुक्रवार को विकास खण्ड घोरावल के सभागार में प्री-मेगा कैंप का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी.डी.) राहुल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय व सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।
प्री-मेगा कैंप में खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सचिव ने अवगत कराया कि 22 फरवरी को जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन में आयोजित होने वाले मुख्य शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम और स्वास्थ्य सहित कई विभागों के अधिकारी पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। इसके साथ ही, आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए।






