अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने कसी कमर, पैरवी में तेजी लाने के निर्देश

क्षेत्राधिकारी नगर ने पैरोकारों के साथ की बैठक; गवाहों की समयबद्ध उपस्थिति पर जोर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 13, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ ​सोनभद्र। जनपद में अपराधियों को न्यायालय के माध्यम से सजा दिलाने की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा ने रॉबर्ट्सगंज, चोपन और महिला थाना के पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित मुकदमों की बिंदुवार समीक्षा कर अभियोजन को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई।

​बैठक के मुख्य बिंदु:

  • ​प्रभावी पैरवी: गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में प्राथमिकता के आधार पर पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
  • ​साक्ष्य प्रबंधन: न्यायालय में केस डायरी, साक्ष्य और आवश्यक अभिलेख समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
  • ​गवाहों की उपस्थिति: अभियोजन को मजबूत करने के लिए गवाहों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया।
  • ​नियमित मॉनिटरिंग: महत्वपूर्ण मुकदमों की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने और अभियोजन शाखा के साथ बेहतर समन्वय बनाकर दोषसिद्धि की दर बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

​क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि पैरवी के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले