19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolution - त्योहारों पर सुरक्षा का पहरा! सीओ जयंत यादव ने की समीक्षा, थाना प्रभारी शनि कुमार जावला के साथ दुदही में पुलिस की पैदल गश्त - पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष का प्रथम बार पूरनपुर में कई स्थानों पर भव्य स्वागत19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolution - त्योहारों पर सुरक्षा का पहरा! सीओ जयंत यादव ने की समीक्षा, थाना प्रभारी शनि कुमार जावला के साथ दुदही में पुलिस की पैदल गश्त - पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष का प्रथम बार पूरनपुर में कई स्थानों पर भव्य स्वागत

19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

कुशीनगर। खेल के मैदान में दमदार प्रदर्शन और जीत के शानदार जज्बे के साथ संविलयन विद्यालय चाफ खास के छात्र-छात्राओं ने बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दुदही विकास खंड की न्याय पंचायत चाफ में आयोजित प्रतियोगिता के पांचवें दिन शनिवार को चाफ

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, October 18, 2026

कुशीनगर। खेल के मैदान में दमदार प्रदर्शन और जीत के शानदार जज्बे के साथ संविलयन विद्यालय चाफ खास के छात्र-छात्राओं ने बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दुदही विकास खंड की न्याय पंचायत चाफ में आयोजित प्रतियोगिता के पांचवें दिन शनिवार को चाफ खास के खिलाड़ियों ने 19 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। वहीं, विद्यालय के छात्र रविकिशन को व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

चाफ खास का रहा दबदबा

किसान लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक और जूनियर स्तर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। दौड़, खो-खो और कबड्डी सहित कई प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।चाफ खास के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं से लेकर टीम मुकाबलों तक शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। 19 स्वर्ण पदकों की उपलब्धि ने विद्यालय को ओवरऑल चैंपियन बनाया और खिलाड़ियों की मेहनत को एक बड़ी पहचान दिलाई।

दौड़ में रविकिशन का जलवा, बालिकाओं ने भी दिखाया दम….

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में चाफ खास के रविकिशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रविकिशन और बालिका वर्ग में अंजलि ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में गोलू और हसनतारा, 200 मीटर में रविकिशन और रागिनी तथा 400 मीटर दौड़ में रविकिशन और निभा ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में बाबी देओल और छोटी, 200 मीटर में किशन और संजना, 400 मीटर में गोरख और संजना तथा 600 मीटर दौड़ में किशन और पुष्पा ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया

खो-खो में चाफ खास का दबदबा, कबड्डी में कड़ा मुकाबला...

टीम स्पर्धाओं में भी चाफ खास के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक और जूनियर स्तर के बालक एवं बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिताओं में संविलयन विद्यालय चाफ खास की टीम विजेता रही।वहीं, कबड्डी के प्राथमिक बालक वर्ग में चाफ खास की टीम ने जीत दर्ज की। प्राथमिक बालिका वर्ग में बतरौली धुरखड़वा की टीम विजेता बनी। जूनियर स्तर के बालक वर्ग में बतरौली धुरखड़वा और बालिका वर्ग में चाफ खास की टीम ने जीत हासिल की।इन मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बेहतर तालमेल, मेहनत और खेल कौशल के दम पर विजेता टीमों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की।

ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह..

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रीता गुप्ता के संयोजकत्व तथा ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि प्रशासक आशुतोष कुमार सिंह, कन्हैया कुशवाहा और एसएमसी अध्यक्ष नंद किशोर ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षकों और आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में अब दिखाएंगे प्रतिभा….

आयोजक एवं जूनियर शिक्षक संघ के मंत्री योगेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर नोडल बालकृष्ण, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बांकेबिहारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री रामनिवास जायसवाल, जिला संयुक्त मंत्री राजकुमार राय, धनंजय मिश्र, राजेश यादव, दुर्गेश सिंह, आफताब आलम और राजेश कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।न्याय पंचायत स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं और विजेता टीमें अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। चाफ खास के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सामूहिक प्रयास से सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां ये खिलाड़ी एक बार फिर अपनी प्रतिभा का दम दिखाने उतरेंगे।

जिला प्रभारी/मान्धाता कुशवाहा/दैनिक अयोध्या टाइम्स

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले