जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न - कलीनगर में उप-निबंधन कार्यालय का आज होगा उद्घाटन - तिरंगा कार्यक्रम से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, पुलिस से बोले- 'सर, अभी तो मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा!' - राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप, बोले- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं, सत्याग्रह नहीं' - पीडीए जनचौपालों का सत्येंद्र मौर्य के नेतृत्व में बढ़ता कारवां, 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तारजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न - कलीनगर में उप-निबंधन कार्यालय का आज होगा उद्घाटन - तिरंगा कार्यक्रम से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, पुलिस से बोले- 'सर, अभी तो मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा!' - राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप, बोले- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं, सत्याग्रह नहीं' - पीडीए जनचौपालों का सत्येंद्र मौर्य के नेतृत्व में बढ़ता कारवां, 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

कलीनगर में उप-निबंधन कार्यालय का आज होगा उद्घाटन

भाजपा नेता और अधिवक्ता संघ कलीनगर की पैरवी का असर, क्षेत्र में खुशी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, October 16, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स

पूरनपुर/पीलीभीत।पूर्व चेयरमैन पुत्र व भाजपा नेता अधिवक्ता संघ कलीनगर की पैरवी का असर हो गया है। कलीनगर की पूर्व चेयरमैन अनीता कैलाश सक्सेना के पुत्र एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवनीत सक्सेना ने उप-निबंधन कार्यालय खुलवाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए थे। उन्होंने 12 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा था। शासन ने 8 दिसंबर 2025 को कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी की। कलीनगर में शुक्रवार को उप-निबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को तहसील परिसर में जरूरी सामान पहुंच गया। सहायक महानिरीक्षक निबंधन (एआईजी स्टांप) सहित अन्य अधिकारियों ने तहसील पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यालय शुरू होने से कलीनगर तहसील क्षेत्र के 169 राजस्व गांवों के लोगों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए पूरनपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कलीनगर को तहसील का दर्जा मिले दस वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उप-निबंधन कार्यालय न होने से लोगों को जमीन की रजिस्ट्री सहित अन्य निबंधन संबंधी कार्यों के लिए पूरनपुर जाना पड़ता था। इससे ग्रामीणों, वादकारियों और अधिवक्ताओं को समय और धन खर्च करना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर कार्यालय शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, कलीनगर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पूर्णेन्द्र शर्मा एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी रजिस्ट्री कार्यालय शीघ्र शुरू कराने के लिए शासन और जिला स्तर पर लगातार पैरवी की। गुरुवार को कार्यालय की तैयारियों के लिए जरूरी सामान पहुंचने और अधिकारियों के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली गई।तहसील बनने के बाद कलीनगर में भव्य तहसील भवन तो बन गया था, लेकिन रजिस्ट्री कार्यालय की सुविधा नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब 169 गांवों के लोगों को अपने क्षेत्र में ही निबंधन संबंधी सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्रीय लोगों ने इसे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए पहल करने वालों की सराहना की है। कलीनगर में रजिस्ट्री दफ्तर खुलन को लेकर अधिवक्ता संघ कलीनगर के अध्यक्ष पूर्णेन्द्र शर्मा एडवोकेट, विष्णुकांत यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयदेव पासवान, पूर्व अध्यक्ष बीके पासवान, कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह यादव, एम जेड खान, प्रशांत सिंह, राजेश सिंह, प्रिंस कुमार, मनोज मिश्रा, अनुज पांडेय, विजय कुमार, वसीम खान, हरीश बाबू, धर्मपाल वर्मा, दोदराज कुशवाह, सहित कई अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की है। कलीनगर एसडीएम प्रमेश कुमार ने बताया गुरुवार एआइजी स्टांप ने तहसील पहुंचकर आवश्यक सामान पहुंचा दिया है। शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया जाएगा

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले