जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न - कलीनगर में उप-निबंधन कार्यालय का आज होगा उद्घाटन - तिरंगा कार्यक्रम से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, पुलिस से बोले- 'सर, अभी तो मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा!' - राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप, बोले- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं, सत्याग्रह नहीं' - पीडीए जनचौपालों का सत्येंद्र मौर्य के नेतृत्व में बढ़ता कारवां, 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तारजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न - कलीनगर में उप-निबंधन कार्यालय का आज होगा उद्घाटन - तिरंगा कार्यक्रम से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, पुलिस से बोले- 'सर, अभी तो मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा!' - राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप, बोले- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं, सत्याग्रह नहीं' - पीडीए जनचौपालों का सत्येंद्र मौर्य के नेतृत्व में बढ़ता कारवां, 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप, बोले- ‘हड्डियां तोड़ सकते हैं, सत्याग्रह नहीं’

छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने FIR दर्ज न करने का लगाया आरोप, केरल में जीरो FIR दर्ज होने का किया दावा; बोले- जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अपनाएंगे हर कानूनी रास्ता।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, October 16, 2026

राहुल ने कहा, ‘मैंने केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला और राजस्थान PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से बात की है. केरल में एक ‘जीरो FIR’ दर्ज कर ली गई है. हम जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ केरल, राजस्थान और अदालतों में हर कानूनी रास्ता अपनाएंगे. दिल्ली पुलिस की इस बर्बरता को यूं ही नहीं जाने दिया जाएगा.’

सरोजिनी नायडू का जिक्र कर क्या बोले राहुल? 

राहुल ने ऐतिहासिक घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘1930 में, धरासना में सरोजिनी नायडू के नेतृत्व में निहत्थे सत्याग्रहियों ने पुलिस की लाठियां खाईं. उनमें से किसी ने भी हाथ नहीं उठाया. पूरी दुनिया ने यह देखा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘पुलिस हड्डियां तो तोड़ सकती है, लेकिन सत्याग्रह को नहीं तोड़ सकती. भारत के युवा, खासकर युवतियां, निडर हैं, दृढ़ हैं और एकजुट हैं. वे हमारे लोकतंत्र के लिए खड़े हैं, और मैं उनके साथ खड़ा हूं.’

राहुल ने छात्रों के साथ बातचीत का शेयर किया वीडियो

राहुल ने अपने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया है. इसमें एक छात्रा उन्हें पुलिस की कार्रवाई का जिक्र करके बताती है कि एक महिला पुलिस ने उनसे कहा कि अगर आपने फोन नहीं दिया, तो आपको मार दिया जाएगा. इसके बाद राहुल गांधी केरल के गृह मंत्री को कॉल करते हैं. इसमें वह छात्रा की तरफ से एक एफआईआर दर्ज करने को कहते हैं.

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले