चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

विधिक सहायता शिविर को सफल बनाने के लिए प्री-मेगा कैंप आयोजित

​22 फरवरी को आयोजित होगा वृहद मेगा शिविर, वंचितों को मिलेगा न्याय

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 13, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ ​सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की सफलता हेतु शुक्रवार को विकास खण्ड घोरावल के सभागार में प्री-मेगा कैंप का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी.डी.) राहुल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय व सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

​प्री-मेगा कैंप में खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सचिव ने अवगत कराया कि 22 फरवरी को जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन में आयोजित होने वाले मुख्य शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम और स्वास्थ्य सहित कई विभागों के अधिकारी पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। इसके साथ ही, आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले