दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने कसी कमर, पैरवी में तेजी लाने के निर्देश - ​शादी समारोहों में 'हर्ष फायरिंग' और देर रात डीजे बजाने पर होगी जेल - एसपी ने सुनी फरियादियों की पीड़ा, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: ओबरा हत्याकांड का खुलासा, छत्तीसगढ़ का मिस्त्री गिरफ्तार - मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुरदोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने कसी कमर, पैरवी में तेजी लाने के निर्देश - ​शादी समारोहों में 'हर्ष फायरिंग' और देर रात डीजे बजाने पर होगी जेल - एसपी ने सुनी फरियादियों की पीड़ा, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: ओबरा हत्याकांड का खुलासा, छत्तीसगढ़ का मिस्त्री गिरफ्तार - मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

लापरवाही पर भड़के डीएम, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण

फाइलों के रखरखाव और सफाई में सुधार न होने पर दी सख्त चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 13, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ ​सोनभद्र। जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों के अस्त-व्यस्त रखरखाव और गंदगी देख जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइलों के प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

​डीएम ने रिकॉर्ड रूम, नजारत, राजस्व, पासपोर्ट और स्थानीय निकाय सहित दर्जनों अनुभागों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे केवल अधीनस्थों के भरोसे न रहें, बल्कि स्वयं नियमों का अध्ययन कर पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने तथा सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने-अपने विभागों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले