जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

“सक्षम” योजना के तहत विशेष शिविर का शुभारंभ, निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू

शिविर के पहले दिन 50 से अधिक लाभुकों की नेत्र जांच की गई और पात्र लाभुकों को चश्मा उपलब्ध कराया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, April 6, 2026

Under the “Saksham” scheme, a special camp was inaugurated, free eye check-up and distribution of spectacles began.

धर्मेन्द्र सिंह ब्यूरो किशनगंज ।

किशनगंज। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित “सक्षम” योजना के तहत सोमवार को बुनियाद केंद्र, भेरीयाडांगी ब्लॉक कैंपस, किशनगंज में विशेष शिविर के माध्यम से निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (सक्षम) के जिला प्रबंधक की देखरेख में किया जा रहा है।

इस अवसर पर बुनियाद केंद्र के वरीय भौतिक चिकित्सक मो. नौशाद आलम ने बताया कि यह विशेष शिविर आगामी एक माह तक संचालित किया जाएगा। शिविर में दृष्टि दोष से पीड़ित किसी भी आयु वर्ग के लोग अपनी आंखों की जांच कराकर आवश्यकता अनुसार निःशुल्क चश्मा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लाभुकों को जांच के दौरान अपने साथ आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा।

शिविर के पहले दिन 50 से अधिक लाभुकों की नेत्र जांच की गई और पात्र लाभुकों को चश्मा उपलब्ध कराया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देश पर इस प्रकार के विशेष शिविर राज्य के सभी 101 अनुमंडल स्तरीय बुनियाद केंद्रों पर आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ सादिया नाज़, जिला लेखापाल पुष्कर पुष्प सहित असीम कमर, सूरज, अमित एवं उदय समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले