बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

अमित शाह ने मानेसर, गुरुग्राम में NSG के 41वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया और स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर (S.O.T.C.) परिसर का भूमिपूजन भी किया

स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए स्पेशल कमांडों की अत्याधुनिक ट्रेनिंग होगी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 15, 2025

स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए स्पेशल कमांडों की अत्याधुनिक ट्रेनिंग होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को दृढ़ता से अपनाया है

GURU GRAM : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मानेसर, गुरुग्राम में राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) के 41वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर (S.O.T.C.) NSG परिसर का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक, आसूचना ब्यूरो और NSG के महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि सर्वत्र, सर्वोत्तम और सुरक्षा के तीन सूत्रों के साथ समर्पण, साहस और राष्ट्रभक्ति को अपना गुण बनाकर NSG ने 4 दशकों से देश में आतंकवाद के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को यह संतोष है कि हम, हमारी सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई बहुत सुरक्षित हाथों में है। श्री शाह ने कहा कि जिस प्रकार NSG के जवानों ने आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ता, साहस, और सटीक रणनीति के साथ परिणाम लाकर लड़ाई लड़ी है, वह भारत की सुरक्षा इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।
अमित शाह ने कहा कि आज यहां स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर (S.O.T.C.) का भी शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि 141 करोड़ रूपए की लागत से 8 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस सेंटर में आतंकवाद का सामना करने वाले स्पेशल कमांडों की अत्याधुनिक ट्रेनिंग होगी। इस स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर (S.O.T.C.) में न सिर्फ NSG बल्कि देशभर के पुलिसबलों में स्थापित आतंकवादरोधी दस्तों को अत्याधुनिक तकनीक के साथ प्रशिक्षित कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार किया जाएगा। शाह ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में केन्द्र सरकार अकेले आतंकवाद का सामना नहीं कर सकती बल्कि देश की सभी राज्य सरकारें, राज्य पुलिस बलों के विशेष दस्ते, NSG और सभी केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) मिलकर ही देश को सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर (S.O.T.C.) आने वाले दिनों मे आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई को धार देगा और हमारे जवानों को हमेशा तैयार रखेगा।

अमित शाह ने कहा कि NSG ने 1984 से सर्वत्र, सर्वोत्तम और सुरक्षा के तीनों मंत्रों को ज़मीन पर उतारते हुए ऑपरेशन अश्वमेध, ऑपरेशन वज्र शक्ति, ऑपरेशन धांगू जैसे अभियानों से अक्षरधाम हमले और मुंबई आतंकी हमले से बहादुरी और क्षमता के साथ राष्ट्र को सुरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश NSG की बहादुरी और समर्पण पर नाज़ करता है। अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में मोदी सरकार NSG के काम में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही है। उन्होंने कहा कि NSG के अब तक 6 हब बन चुके हैं जो मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और जम्मू में हैं। इन सभी 6 स्थानों पर NSG के कमाडों 365 दिन और 24 घंटे तैनात रहते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि अब अयोध्या में भी NSG हब बनने जा रहे हैं। इस हब के जवान उस ज़ोन पर आने वाले किसी भी आकस्मिक आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार और उपलब्ध रहेंगे। श्री शाह ने NSG मुख्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा गारद और देशभर के राज्य पुलिसबलों के आतंकरोधी दस्तों की ट्रेनिंग, बेस्ट प्रैक्टिसिस का आदान-प्रदान और जवानों की फिटनेस पर लगातार काम होता रहेगा।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद से मोदी सरकार देश को आतंकी खतरों से बचाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (UAPA) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम (NIA Act) में संशोधन किए, धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को टेरर ग्रुप्स की फंडिग choke करने के लिए active किया और टेरर फंडिंग की साइंटिफिक जांच का एक सिस्टम खड़ा किया। श्री शाह ने कहा कि हमने पोपुलर फ्रन्ट ऑफ इंडिया (PFI) पर बैन लगाया, Multi Agency Center (MAC) को मज़बूत किया, अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (CCTNS) और नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) के माध्यम से देशभर की जांच एजेंसियों के साथ पूरे देश का डेटा साझा करने की शुरूआत की और तीन नए आपराधिक कानूनों मे पहली बार आतंकवाद की व्याख्या कर loopholes को भी भरने का काम किया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले