बाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामदबाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद

एसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश

अवैध प्रवासियों, मुसाफिरों, फेरीवालों, व किरायेदारों का पूरा रिकॉर्ड रखने तथा संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सुचित करने की अपील

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 3, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

सक्ती जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से सोमवार 3 अगस्त 2026 को थाना चन्द्रपुर में ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई यह बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) चन्द्रपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर द्वारा ली गई बैठक में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम कोटवार उपस्थित रहें थाना प्रभारी ने कोटवारों को निर्देशित किया कि अपने अपने ग्रामों में आने वाले अवैध प्रवासियों, मुसाफिरों , फेरीवालों, तथा किरायेदारों की पूरी जानकारी अनिवार्य रूप से संधारित करें इसमें संबंधित व्यक्ति का नाम, स्थायी पता, मोबाइल नंबर, आने एवं जाने की तिथि और समय पहचान कराने वाले व्यक्ति का नाम – पता फोटो एवं हस्ताक्षर सहित सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए


इसके साथ ही कोटवारों से कहा गया कि यदि किसी भी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होती है या किसी प्रकार की शंका उत्पन्न होती हैं तो बिना विलंब किए इसकी सूचना तत्काल थाना चन्द्रपुर को दें ताकि समय रहते आवश्यक पुलिस कार्यवाही की जा सकें बैठक के दौरान पुलिस और ग्राम कोटवारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ग्राम कोटवार पुलिस और ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है और उनकी सतर्कता से अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले