अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी?

शनाया की 24 घंटे की शर्त से बढ़ा ड्रामा, गैरी ने राधा से तलाक के कागज़ तैयार किए; परिवार के सामने बढ़ा बड़ा संकट।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, September 25, 2026

उत्तर प्रदेश, सितंबर 2026: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में अब तनाव बढ़ चुका है, क्योंकि शनाया (वैदेही नायर) ने गैरी (अक्षय म्हात्रे) को अपने और राधा (सिमरन कौर) में से किसी एक को चुनने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।
राधा घर में शनाया की मौजूदगी पर सवाल उठाती है, उसे घर छोड़ने के लिए कहती है और शनाया का सामान घर से बाहर फेंक देती है। लेकिन, शनाया पीछे हटने के बजाय गैरी के सामने शर्त रख देती है कि वह 24 घंटे में राधा और उसके बीच किसी एक को चुन ले। इस दबाव के बीच गैरी चुपचाप एक वकील से मिलता है और राधा को तलाक देने के बारे में बात करता है। उसे पता नहीं होता कि सुबोध ने उनकी बातचीत सुन ली है। इस पूरे तनाव का असर गैरी की सेहत पर भी पड़ने लगता है और उसे पैनिक अटैक आ जाता है, जिससे परिवार में परेशानी बढ़ जाती है। राधा उसकी तबीयत को लेकर चिंतित रहती है और उसे जाने से रोकने की कोशिश करती है, लेकिन गैरी शनाया से मिलने और अपने फैसले पर आगे बढ़ने के लिए अड़ा रहता है। वह आखिरकार तलाक के कागज़ ले आता है और शनाया से मिलकर उससे वादा करता है कि वह उसके साथ ही रहेगा।
अब जब गैरी ने तलाक का फैसला कर लिया है, तो क्या राधा को सच्चाई का पता चल पाएगा? क्या गैरी सच में राधा के साथ बनाए अपने परिवार को छोड़कर शनाया को चुनेगा?
देखिए ‘हमारी राधा’, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले