वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

आउटडोर डेकोर को खास बनाएगी क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल रेंज

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, September 21, 2026

Style shines through with Crompton's Wallsmile lighting.

सिर्फ रोशनी नहीं, माहौल भी बदलेगी क्रॉम्पटन की नई वॉलस्माईल आउटडोर वॉल लाइट

मुंबई (अनिल बेदाग)। आज के दौर में घर की खूबसूरती सिर्फ इंटीरियर तक सीमित नहीं रही। बालकनी, पोर्च, पूलसाइड और लॉबी जैसे आउटडोर स्पेस भी घर की पहचान और लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। ऐसे में सही लाइटिंग इन जगहों के लुक और माहौल को पूरी तरह बदल सकती है। इसी बदलती जरूरत को ध्यान में रखते हुए क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने अपनी नई वॉलस्माईल आउटडोर डेको वॉल लाइट रेंज पेश की है।

यह रेंज आधुनिक डिजाइन और आउटडोर उपयोग के लिए तैयार फीचर्स का संयोजन पेश करती है। इसका इस्तेमाल बालकनी, पोर्च, पूलसाइड एरिया, लॉबी और पार्किंग स्पेस के अलावा एक्सेंट तथा डिस्प्ले लाइटिंग के लिए भी किया जा सकता है। यानी रोशनी के साथ-साथ स्पेस की विजुअल अपील को भी नया आयाम देने की कोशिश की गई है।

लॉन्च के अवसर पर क्रॉम्पटन के लाइटिंग, सोलर रूफटॉप एवं वायर्स बिजनेस यूनिट के हेड शालीन नायक ने कहा कि कंपनी के लिए लाइटिंग केवल रोशनी का माध्यम नहीं, बल्कि किसी जगह के रूप, एहसास और अनुभव को बेहतर बनाने का जरिया भी है। वॉलस्माईल रेंज इसी सोच के साथ समकालीन सौंदर्य, उपयोगिता और भरोसेमंद आउटडोर परफॉर्मेंस को एक साथ लाने का प्रयास करती है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले