जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि गोष्ठी आयोजित

विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, बाबूजी के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 22, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स दयानन्द कुमार

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बहादुरगढ़ स्थित माहुर फार्म हाउस में पिछड़ा मोर्चा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर बाबूजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, समाजसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने प्रदेश के विकास, सुशासन और सामाजिक उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विधायक ने कहा कि बाबूजी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है।

श्रद्धांजलि गोष्ठी के संयोजक एवं ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री परमजीत प्रधान ने कहा कि कल्याण सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा समाज के वंचित, पिछड़े और गरीब वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तरुण चौहान, हरवीर लोधी, रिंकू सैनी, कुलदीप तंवर, जितेंद्र कुशवाहा, वीर सिंह प्रजापति, बीना चौहान, डॉ. नलिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले