400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम

कुशीनगर । दुदही आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में छात्राओं की लंबे समय से चली आ रही शौचालय की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। विद्यालय परिसर में नवनिर्मित शौचालय का शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शायदा खातून ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधि

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, September 20, 2026

कुशीनगर । दुदही आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में छात्राओं की लंबे समय से चली आ रही शौचालय की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। विद्यालय परिसर में नवनिर्मित शौचालय का शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शायदा खातून ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधि अजीम आलम मौजूद रहे।

विद्यालय में करीब 600 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें लगभग 400 छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं के लिए लंबे समय से उचित शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालय परिसर में पुरानी और जर्जर शौचालय व्यवस्था के साथ वर्षों से अधूरा पड़ा निर्माण भी समस्या का कारण बना हुआ था।

छात्राओं की समस्या पहुंची अजीम आलम तक

छात्राओं ने अपनी समस्या विद्यालय के शिक्षकों के माध्यम से नगर पंचायत प्रतिनिधि अजीम आलम तक पहुंचाई।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पहल करते हुए शौचालय निर्माण का कार्य पूरा कराया। शौचालय तैयार होने के बाद छात्राओं को बड़ी राहत मिली।

सरस्वती पूजा से शुरू हुआ कार्यक्रम..

नवनिर्मित शौचालय के उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई।

इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजीम आलम ने कहा कि वह इस शौचालय को रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चियों को उपहार के रूप में देना चाहते थे, लेकिन समय से विद्यालय नहीं पहुंच पाने के लिए उन्होंने क्षमा मांगी।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में अभी कई अन्य कार्य भी बाकी हैं, जिन पर आगे कार्य करने को लेकर विचार किया जा रहा है।

परिसर में हुआ पौधारोपण….

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष शायदा खातून ने फीता काटकर नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन किया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और अन्य लोग मौजूद रहे। छात्राओं के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने पर विद्यालय परिवार ने अजीम आलम के प्रति आभार जताया।जिला प्रभारी/ मान्धाता कुशवाहा/ दैनिक अयोध्या टाइम्स

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले