उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहाउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहा

ठाकुरगंज प्रखंड परिसर में सुधा डेयरी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, बढ़ती वारदातों से दुकानदारों में दहशत

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों की बढ़ी चिंता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल ?

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 13, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

ठाकुरगंज (किशनगंज)। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरगंज प्रखंड परिसर स्थित एक सुधा (डेयरी)दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब दुकानदार सुबह दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखी नकदी गायब है।

दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान से हजारों रुपये की चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल बन गया। चूंकि यह दुकान प्रखंड परिसर के अंदर स्थित है, इसलिए इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

दुकानदारों का कहना है कि ठाकुरगंज क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है। उनका कहना है कि आए दिन हो रही चोरी की वारदातों ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी है और अब वे अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहने लगे हैं।

लोगों ने प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले