जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

थाना से महज दूरी पर चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों के टूटे ताले

सप्ताहभर में 5वीं-6वीं चोरी से व्यापारियों में दहशत, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 22, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

घरघोड़ा। नगर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। प्रियदर्शी, इंडेन गैस और पूजा रेस्टोरेंट के ताले टूटे मिले। खास बात यह है कि ये वारदात थाना से महज कुछ दूरी पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीनों प्रतिष्ठानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकानों से नकदी अथवा सामान की कितनी चोरी हुई है, इसका आकलन संचालकों द्वारा किया जा रहा है। एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि नगर में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रात में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि घरघोड़ा थाना क्षेत्र में महज एक सप्ताह के भीतर चोरी की पांचवीं से छठवीं घटना सामने आई है। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

अब सवाल यह है कि थाना से महज दूरी पर एक ही रात में तीन प्रतिष्ठानों के ताले तोड़ने वाले चोर कौन हैं? लगातार चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस इन वारदातों का खुलासा कब तक करती है और नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले