स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पौआखाली में चोरी का फरार अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद

अप्राथमिकी अभियुक्त की निशानदेही पर जीरे का पैकेट व सिक्के बरामद

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 11, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज/पौआखाली। पौआखाली थाना पुलिस ने चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पौआखाली थाना कांड संख्या 104/26, दिनांक 27 जून 2026, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत दर्ज है, आवेदनकर्ता मो सितारे के आवेदन पर मामला दर्ज हुआ था। जिसमें फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त आशिक (22 वर्ष), पिता स्वर्गीय अब्दुल कादिर, निवासी इमामबाड़ा चौक, वार्ड संख्या-06, पौआखाली, जिला किशनगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया जीरे का पैकेट तथा सिक्के बरामद कर लिए गए। बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर मामले के साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा है।
पौआखाली थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बरामदगी की कार्रवाई के बाद अग्रिम कार्रवाई की गई है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले