सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

अतिक्रमणकारियों का बढ़ा मनोबल, छातापुर प्रखंड मुख्यालय में सड़क के दोनों किनारों पर धड़ल्ले से कब्जा

जल्द ही सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, November 27, 2025

The morale of the encroachers has increased, both sides of the road in Chhatapur block headquarters are being occupied openly.

अभिमन्यु मिश्रा छातापुर सुपौल

सुपौल । छातापुर प्रखंड मुख्यालय में अतिक्रमण की समस्या लगातार गहराती जा रही है। मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से किए गए कब्जे के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। सड़क की चौड़ाई कम होने से सुबह–शाम जाम लगना आम बात हो गई है, जिससे आमजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासनिक सख्ती के अभाव में अतिक्रमणकारियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जगह अस्थायी दुकानें, शेड और बैठने की जगह बना ली गई हैं, जिससे पैदल चलने की भी जगह नहीं बची है। स्कूल के बच्चों, वृद्ध लोगों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

इधर, प्रशासन ने भी इस बढ़ती समस्या पर संज्ञान लिया है। अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर लिया गया है और उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर प्रशासन प्रभावी अभियान चलाए और स्थायी निगरानी करे, तो सड़क पूरी तरह अतिक्रमण से मुक्त हो सकती है। फिलहाल लोग इंतजार कर रहे हैं कि प्रखंड मुख्यालय की इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले