जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता

फर्जी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 14 सिम कार्ड जारी करने का आरोप, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 24, 2026

थाना डभरा जिला सक्ति (छ. ग.)
दिनांक:- 24.08.2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

जिला शक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना डभरा में
दिनांक 18.02.2026 को साइबर सेल सक्ती से प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना डभरा क्षेत्र में फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर जारी कर धोखाधड़ी करने वाले पॉइंट ऑफ सेल (POS) एजेंट के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान POS कोड 663125506 के संचालक भीष्म कुमार सेन्द्रा, एजेंट विशाल सोने, निवासी ठनगन, थाना डभरा, जिला सक्ती द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 14 सिम कार्ड गलत तरीके से जारी किए जाने की जानकारी सामने आई। संबंधित सिम धारकों से पूछताछ एवं उनके कथन लिए गए तथा दस्तावेजों की जांच की गई।
प्रकरण में आरोपी POS कोड के संचालक एवं एजेंट के विरुद्ध अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 318(4), 61(2), 238 ग BNS धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में दिनांक 20.08.2026 को अभियुक्त भीषम कुमार सेंदरा एवं दिनांक 24.08.2026 को विशाल सोने को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल थाना प्रभारी डभरा, सहायक उप निरीक्षक संतोष पांडे, आरक्षक धनेश्वर दिवाकर, आरक्षक राम गोपाल यादव का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले