स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Suvendu Adhikari का ‘एक्शन मोड’, सुब्रत गुप्ता बने सलाहकार, CMO से 16 अधिकारियों का तबादला

शांतनु बाला की मुख्यमंत्री के निजी सचिव के रूप में नियुक्ति और कई अधिकारियों के तबादले सरकार द्वारा प्रशासनिक पुनर्गठन की रणनीति को दर्शाते हैं।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, May 10, 2026

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी सुब्रत गुप्ता को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया। शनिवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी। अधिसूचना के मुताबिक, 1990 बैच के अधिकारी गुप्ता को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों से पहले हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किया गया था। एक अधिकारी ने बताया, “गुप्ता के व्यापक अनुभव से नई सरकार को नीति समन्वय और शासन संबंधी मामलों में मदद मिलने की उम्मीद है।”

एक अन्य अधिसूचना के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई सरकार ने आईएएस अधिकारी शांतनु बाला को मुख्यमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया। अधिसूचना में बताया गया कि 2017 बैच के अधिकारी बाला इससे पहले दक्षिण 24 परगना के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट थे। एक अन्य अधिकारी ने बताया, “बाला की नियुक्ति सरकार परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के पुनर्गठन का हिस्सा है।”

अधिसूचनाओं के अनुसार, दोनों अधिकारियों को तत्काल नया कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है। सरकार ने तृणमूल सरकार के दौरान मंत्रियों के निजी सचिवों और विशेष कार्यपालकों (ओएसडी) के रूप में तैनात 46 अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात 16 अधिकारियों का भी तबादला कर दिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले