मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: सोनभद्र में भी मजबूत होगा 'सिविल डिफेंस' का सुरक्षा कवच - यूपी में सुरक्षा का नया मॉडल: हर तहसील में होगा फायर टेंडर, 7500 स्वयंसेवकों को मिलेगी ट्रेनिंग - 31 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद मौलाना हिफाजत हुसैन को मिली भावुक विदाई - नरेन्द्र मोदी ने कर्मयोगी साधना सप्ताह को संबोधित किया - ओमवीर हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, फायरिंग में कांस्टेबल घायलमुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: सोनभद्र में भी मजबूत होगा 'सिविल डिफेंस' का सुरक्षा कवच - यूपी में सुरक्षा का नया मॉडल: हर तहसील में होगा फायर टेंडर, 7500 स्वयंसेवकों को मिलेगी ट्रेनिंग - 31 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद मौलाना हिफाजत हुसैन को मिली भावुक विदाई - नरेन्द्र मोदी ने कर्मयोगी साधना सप्ताह को संबोधित किया - ओमवीर हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, फायरिंग में कांस्टेबल घायल

दो सगे भाइयों पर पट्टी रजिस्ट्री कार्यालय में अंधाधुंध फायरिंग हालत गंभीर

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर रिपोर्ट-मनोज कुमार सुल्तानपुर जनपद के चाँदा कोतवाली अंतर्गत बैती खुर्द निवासी पट्टी रजिस्ट्री कार्यालय पर बैनामा लिखाने आए अरुण मिश्रा और आदित्य मिश्रा पर रजिस्ट्री कार्यालय पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पट्टी ले जाया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 21, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर

रिपोर्ट-मनोज कुमार

सुल्तानपुर जनपद के चाँदा कोतवाली अंतर्गत बैती खुर्द निवासी पट्टी रजिस्ट्री कार्यालय पर बैनामा लिखाने आए अरुण मिश्रा और आदित्य मिश्रा पर रजिस्ट्री कार्यालय पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पट्टी ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक पट्टी तहसील क्षेत्र के अकारीपुर गांव निवासी बृजेश तिवारी जगन्नाथ विश्वकर्मा से कुछ भूमि का बैनामा कराने आए थे।उनके साथ आए सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना अंतर्गत बैतीखुर्द गांव निवासी अरुण मिश्रा पुत्र नरेंद्र प्रसाद मिश्रा और छतौना कला निवासी आदित्य नारायण मिश्रा पुत्र प्रेम शंकर मिश्रा पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। जिससे अरुण मिश्रा की कमर में गोली लगी है,वहीं आदित्य मिश्रा के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।घायल युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। गोली चलते ही रजिस्ट्री कार्यालय पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पूरे कस्बे में भगदड़ की स्थिति देखने को नजर आई। घटना को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय के आस पास भय और दहशत का माहौल है।खास बात यह है कि घटना पट्टी कोतवाली से मात्र कुछ कदम की दूरी पर है फिर भी सूचना मिलने के बावजूद कोतवाल मौके पर नही पहुंचे जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले