धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवसधरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस

31 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद मौलाना हिफाजत हुसैन को मिली भावुक विदाई

उच्च प्राथमिक विद्यालय पगिया में सम्मान समारोह; एबीएसए ने कर्तव्यनिष्ठा और सादगी की सराहना की

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, April 3, 2026

करमा (सोनभद्र) अमान खान ब्यूरो चीफ। विकास खण्ड करमा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय पगिया में गुरुवार को अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक मौलाना हिफाजत हुसैन के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 31 वर्षों तक शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षक के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) बृजेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

शिक्षा और समर्पण का सफर:

पूर्व शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रवि भूषण सिंह ने मौलाना हिफाजत हुसैन के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने 6 जनवरी 1995 से 31 मार्च 2026 तक पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने न केवल छात्रों को किताबी ज्ञान दिया, बल्कि खेलकूद और विद्यालय के बुनियादी ढांचे के विकास में भी अविस्मरणीय योगदान दिया।

अतिथियों के उद्बोधन:

  • एबीएसए बृजेश कुमार सिंह: “मौलाना हिफाजत हुसैन एक कुशल वक्ता और मृदुभाषी शिक्षक रहे हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर एक मिसाल पेश की है।”
  • अवकाश प्राप्त शिक्षक बाबू राम सिंह: उन्होंने कहा कि शिक्षक की असली पूंजी उसकी गरिमा और समाज से मिलने वाला सम्मान है, जिसे मौलाना जी ने बखूबी कमाया है।

शायरी और सम्मान से भीगीं आँखें:

समारोह के दौरान मो. आरिफ और सैयद अनवर हुसैन द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण शायरी ने विदाई की बेला को और भी भावुक बना दिया। विद्यालय परिवार और साथी शिक्षकों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीतों के जरिए अपने प्रिय गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

उपस्थिति:

इस अवसर पर धीरेन्द्र पति तिवारी, राजनारायण मिश्र, आदर्श शिक्षामित्र वेल्फेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वकील अहमद खान, हाजी शब्बीर अहमद, पत्रकार शरीफ अहमद खान, बीडीसी संघ के जिलाध्यक्ष सरताज अहमद खान, मुख्तार अहमद और रविन्द्र बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले