दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोरदर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर

ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार

​मुसाफिरखाना (अमेठी)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुलतानपुर जनपद के एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, April 1, 2026

मुसाफिरखाना (अमेठी)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुलतानपुर जनपद के एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त पूर्व में भी लूट और गैंगस्टर जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। ​पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिले भर में संदिग्धों की धर-पकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार (1 अप्रैल) को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

​तभी मुखबिर की सूचना और संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुलिस ने विशद मिश्रा उर्फ घन्नू (32 वर्ष), निवासी वैदोलिया, सुलतानपुर को दबोच लिया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ। ​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त विशद मिश्रा एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध सुलतानपुर और अमेठी के विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें मुख्य रूप से:

  • ​थाना कुड़वार और बंधुआकलां में लूट (392 IPC) के मामले।
  • ​थाना धम्मौर में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई।
  • ​आर्म्स एक्ट के तहत पूर्व में दर्ज मुकदमे।
  • ​अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुसाफिरखाना में मु0अ0सं0 60/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, उप-निरीक्षक श्रवण कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल अजय कुमार पाल और कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह शामिल रहे

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले