अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: सोनभद्र में भी मजबूत होगा ‘सिविल डिफेंस’ का सुरक्षा कवच

7,500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण में आएगी तेजी; हर तहसील को मिलेगा अपना 'फायर टेंडर'

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, April 3, 2026

​सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज,अमान खान ब्यूरो चीफ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए क्रांतिकारी निर्देशों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए इन निर्देशों का सीधा प्रभाव सोनभद्र जैसे महत्वपूर्ण जनपद पर पड़ेगा, जहाँ जनभागीदारी आधारित सुरक्षा तंत्र यानी नागरिक सुरक्षा (Civil Defence) को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

​सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण:

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश भर में 7,500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण को तेज करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इस निर्णय से रॉबर्ट्सगंज सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सेक्टर वार्डन और स्वयंसेवकों को आधुनिक तकनीकों और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण मिलेगा। इससे न केवल आपातकालीन स्थितियों में जनता को त्वरित सहायता मिलेगी, बल्कि सुरक्षा तंत्र में आम नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ेगी।

​सोनभद्र की हर तहसील में होगा फायर स्टेशन:

मुख्यमंत्री की ‘एक तहसील-एक फायर टेंडर’ की परिकल्पना के तहत सोनभद्र की सभी तहसीलों में अग्निशमन सेवाएं और आधुनिक होंगी।

  • ​हाइड्रोलिक फायर टेंडर: जनपद में अब हाइड्रोलिक फायर टेंडर की उपलब्धता अनिवार्य होगी।
  • ​डिजिटल पुलिस रेडियो: सोनभद्र पुलिस के रेडियो विभाग में भी ‘ई-ऑफिस’ प्रणाली लागू कर संचार व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया जाएगा।

​जेलों में सुरक्षा का डिजिटल मॉडल:

कारागारों में कैदियों की पेशी के लिए अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे पुलिस बल पर दबाव कम होगा और सुरक्षा व्यवस्था अधिक चुस्त-दुरुस्त होगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले