एआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासाएआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

विश्व एड्स दिवस पर शिवहर में नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली का आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत सदर अस्पताल परिसर अस्पताल परिसर में ए एन एम स्कूल शिवहर की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के मंचन के साथ किया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, December 1, 2025

Street play and awareness rally organised in Sheohar on World AIDS Day

संवाददाता विजय बैठा शिवहर

शिवहर। जिला अंतर्गत सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, शिवहर में एचआईवी/एड्स के प्रति जनमानस में जागरूकता फैलाने हेतु जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सदर अस्पताल परिसर अस्पताल परिसर में ए एन एम स्कूल शिवहर की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के मंचन के साथ किया गया, जिसमे छात्राओं के समूह ने सरल एवं प्रभावी तरीके से एड्स से जुड़े मिथकों को दूर करने, संक्रमण के वास्तविक कारणों की जानकारी देने, तथा संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता रखने का संदेश दिया। तत्पश्चात एड्स दिवस पर एक जागरूकता रैली निकाली गई।

इस जागरूकता रैली का प्रारंभ सदर अस्पताल से कर समाहरणालय परिसर होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय में समापन हुआ।जिसमें प्रतिभागियों ने “एचआईवी से बचाव—जागरूकता है आवश्यक”, “परीक्षण कराएं, स्वस्थ जीवन अपनाएं” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने, भेदभाव रोकने, तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाया।

विश्व एड्स दिवस प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, संक्रमण की रोकथाम के उपायों का प्रसार करना, तथा एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति समर्थन और सहानुभूति को प्रोत्साहित करना है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि समय पर जांच, सुरक्षित जीवनशैली और उपचार की उपलब्धता से एचआईवी संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ दीपक कुमार ने आमजन से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, सुरक्षित व्यवहार अपनाएं, भ्रांतियों से बचें तथा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सम्मानपूर्ण व्यवहार रखें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।इस अवसर पर डॉ दीपक कुमार प्रभारी आईसीटीसी/पीपीटीसीटी, श्रीमति मधुबाला डी आई एस आईसीटीसी, श्री अनिल कुमार , पवन कुमार ठाकुर, इंद्र मोहन दिवाकर, अमरेंद्र कुमार, सहयोगी संस्था निर्देश के मुकेश कुमार, विकाश कुमार, नरेश तथा ए एन एम स्कूल शिवहर की छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले