धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवसधरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस

राजेश्वरी थाना क्षेत्र में देशी चुलाई शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान

पुलिस टीम ने मौके पर ही संबंधित सामग्री को नष्ट कर दिया तथा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, December 1, 2025

Special raid campaign against country-made liquor in Rajeshwari police station area

सुस्मित मुन्ना संवाददाता सुपौल। राजेश्वरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध देशी चुलाई शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई स्वान-दल (डॉग स्क्वॉड) एवं पुलिस बल के संयुक्त सहयोग से विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर की गई। अभियान के दौरान कई स्थानों से अवैध रूप से तैयार की जा रही देशी शराब, कच्चा माल तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। पुलिस टीम ने मौके पर ही संबंधित सामग्री को नष्ट कर दिया तथा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। लोगों से भी अपील की गई है कि वे अवैध शराब व्यापार की सूचना पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले