13 बोतल विदेशी शराब संग तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने उसके पास से कुल 4.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, June 20, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज। पुलिस अधीक्षक किशनगंज संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठाकुरगंज पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान एक शराब तस्कर को 13 बोतल विदेशी शराब और बिना नंबर की बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

बाघमारा का रहने वाला है आरोपी:-
गिरफ्तार तस्कर की पहचान रहमत अली, उम्र 29 वर्ष, पिता मोहम्मद हशीम, निवासी बाघमारा वार्ड-07, थाना ठाकुरगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से कुल 4.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाने लाया। उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ठाकुरगंज पुलिस का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले