जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में आयोजित हुआ विदाई सम्मान समारोह शाल श्रीफल एवं स्मृति सामग्री भेंटकर किया सम्मान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 26, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

कोटमी। डभरा /जिला सक्ती शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक श्री गजेंद्र पटेल के सेवानिवृत्त होने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया प्राचार्य श्री मुकेश कुमार साहू के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाॅफ एवं छात्र छात्राओं में उपस्थित होकर श्री पटेल को भावभीनी विदाई दी समारोह में प्रधान पाठक श्री गजेंद्र पटेल को शाल श्रीफल दैनन्दिनी एवं लेखनी भेंटकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर श्री राजेश कुमार नायक ने विदाई संदेश का वाचन किया जबकि श्रीमती खिरेश्वरी चौधरी एवं श्री नीलकंठ साहू ने विदाई भाषण देते हुए श्री पटेल के कार्यक्रम एवं शिक्षकीय सेवाओं को याद किया सेवानिवृत्ति के अवसर गजेंद्र पटेल की ओर से विद्यालय को भेंट स्वरूप तीन सीलिंग पंखे प्रदान किये गए प्राचार्य श्री मुकेश कुमार साहू ने श्री पटेल के शिक्षकीय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी

तथा सभी का आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम में के, के, खुटें, अनिल पटेल, पुष्पेन्द्र चन्द्रा, विश्वनाथ पटेल, नीलकंठ साहू, राजेश नायक, सुलोचना सिदार, स्वाति, पालेश्वर तम्बोली, गणेश राम पटेल, खिरेश्वरी चौधरी, नरोत्तम पटेल, प्रेमचंद पटेल, तमन, गीता बाई, श्याम लाल, पिंकी यादव, ऐश्वर्य पांडे, नमन, नीरज एवं अंश सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं उपस्थित रहें
शिक्षकों एवं विद्यालयों ने श्री गजेंद्र पटेल के सेवानिवृत्त जीवन को सुखमय एवं स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बताया

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले