जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

पुरानी चोरियों का पर्दाफाश नहीं और नई वारदात से हड़कंप

नवाबगंज में बाल, पीतल और कॉपर चोरी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 26, 2026

फर्रुखाबाद।

जनपद के नवाबगंज कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी के व्यस्त माहौल का फायदा उठाकर चोरों ने पुलिस सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए एक ही दिन में तीन कबाड़ की दुकानों को अपना निशाना बनाया। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
चोरों ने दिया चोरी की वारदात को दिया अंजाम
बुधवार को कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जा रहा था। इसी दौरान चोरों ने पुलिस बल की व्यस्तता और बाजार में भारी भीड़ का लाभ उठाया। मीनाज अली उर्फ एमपी के अनुसार चोरों ने उनकी फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित दुकान से लगभग 60,000 रुपये का सामान बाल, पीतल और कॉपर चोरी हुआ। अमीन मोहम्मदाबाद मार्ग पर लगभग 40,000 रुपये का कीमती सामान चोरी हुआ। देवेंद्र राठौर की मोहम्मदाबाद मार्ग पर दुकान से लगभग 5 किलोग्राम कॉपर चोरी किया देवेंद्र की दुकान पर 18 अगस्त को भी 5 किलो कॉपर चोरी हुआ था। जुलूस समाप्त होने के बाद जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे, तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला और दुकान में सारा सामान बिखरा मिला। एक साथ तीन दुकानों में चोरी की खबर फैलते ही कस्बे में हड़कंप मच गया।
पुलिस गश्त और पुरानी वारदातों पर उठे सवाल
स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि कस्बे में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुरानी वारदातों का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। यदि पुलिस ने पहले हुई चोरियों पर सख्ती दिखाई होती, तो चोरों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। घटना की सूचना मिलने पर नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस का बयान
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि कबाड़ की दुकानों में चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले